जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

JABAPLUR NEWS: मेट्रो बस का पिछला चका युवक के पैर में चढ़ा, इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ा

IMG 20220814 WA0007

जबलपुर, यश भारत।

गोहलपुर थाने से कुछ दूरी पर शनिवार की शाम सड़क पार रहे युवक को मेट्रो बस की टक्कर लगी और वह सड़क पर गिर पड़ा उसके बाद बस उसके एक पैर को कुचलते हुए आगे बढ़ गई और युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायल को अस्पताल रवाना किया। उधर बस चालक घटना स्थल से भागा और सीधे अधारताल थाने में बस खड़ी कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम मेट्रो बस क्रमांक एमपी 20 पीए 1271 गोहलपुर से अधारताल की ओर जा रही थी। थाने

से कुछ दूरी पर क्षेत्र में रहने वाला युवक जावेर खान उर्फ पुत्तर निवासी गाजी नगर सड़क पार कर रहा था उसी दौरान मेट्रो बस उसके पास से गुजरी और उसे मेट्रो बस की टक्कर लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की टक्कर लगने के बाद जावेद सड़क पर गिरा और पिछला चका उसके पैर को कुचलता हुआ निकल गया। घटना के बाद लोगों का आक्रोश देख चालक बस को अधारताल थाने लेकर पहुंचा। वहां बस खड़ी कर चालक सचिन पटेल भाग गया। वही घायल को विक्टोरिया भेजा गया, वहाँ से उसे मेडिकल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मेट्रो चालक की तलाश शुरू कर दी है।

IMG 20220814 WA0006

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button