मध्य प्रदेशराज्य

बारिश का अलर्ट:  झमाझम बारिश के चलते आज स्कूलों में छुट्टी, कलेक्टर का आदेश

यशभारत डिंडोरी । जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जिले की समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में एक दिवस का अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार दिनांक 20 अगस्त 2026 दिन गुरुवार को डिण्डौरी जिले में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों सहित CBSE, ICSE एवं अन्य सभी प्रकार की शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा।

 

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। इस अवधि में समस्त शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी विद्यालयीन समय में अपने विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।

जिला प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा के मद्देनजर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button