मध्य प्रदेशराज्य

जब शोले फिल्म की तर्ज पर पानी की टंकी पर चढ़ गया युवक…. पढ़े पूरी खबर

 सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के लखनादौन विकास खण्ड अंतर्गत आदेगांव थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव में लोगों को फिल्म शोले फ़िल्म का वह सीन याद आया जब गांव का युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। हालांकि पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित उतारा। वह मौजूद कुछ लोगो ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया।

आदेगांव थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि मढ़ी ग्राम निवासी राकेश सिंगोरे (27) दोपहर करीब तीन बजे गांव की पानी की टंकी में चढ़ गया। वह अपने आपको परेशानी से घिरा हुआ बताने लगा। यहां तक की उसने पानी की टंकी से कूदने की भी बात कही। इस बात की जानकारी लोगो ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसे पुलिस ने बातों में उलझाए रखा और दूसरी ओर से पुलिसकर्मियो ने ग्रामीणों के साथ टंकी पर चढ़कर उसे पकड़कर नीचे उतारा। बताया गया कि राकेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। परिजन उसे नागपुर ले जाना चाह रहे थे। वह नागपुर जाना चाह रहा था इसलिए गुस्से में वह पानी की टंकी में चढ़ गया। यदि समय रहते पुलिस मौके पर नही पहुंच पाती तो हो सकता था कि युवक किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे देता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button