मध्य प्रदेशराज्य

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: पत्नी और तीन मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार, क्षेत्र में पसरा मातम…. देखें पूरा वीडियो

मगरोन/दमोह। मगरोन थाना क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर में शनिवार को एक महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। इसके बाद आरोपी ने अपने तीनों बच्चे और पत्नी की निर्मम हत्या कर दी।

 

प्रथम दृष्टया शराब के सेवन के बाद दोनों के बीच विवाद होने की बात बताई जा रही है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस की विस्तृत जांच और पूछताछ के बाद ही हो सकेगी।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कबीरपुर निवासी द्वारका पटेल पिता कल्लू पटेल, उम्र 28 वर्ष का अपनी पत्नी खेमा पटेल से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान कुल्हाड़ी से हमला किए जाने की बात सामने आई हैl

 

घटना के बाद सूचना मिलने पर मगरोन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू की। पुलिस द्वारा आरोपी पति द्वारका पटेल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा विवाद के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

मृतिका खेमा पटेल के तीन छोटे बच्चे बताए गए हैं। इनमें उर्मिला उम्र 7 वर्ष, उमेश उम्र 4 वर्ष और राजा उम्र 1 वर्ष शामिल हैं। आरोपी ने उनकी भी निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है,

 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, एसडीओपी प्रिया सिंधी, मगरोन थाना प्रभारी वंदना गौर और प्रशिक्षु डीएसपी शिवप्रसाद कंगाली सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच की।

 

अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना से जुड़े साक्ष्यों को सुरक्षित कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

 

सागर से पहुंची एफएसएल टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए सागर से एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। टीम द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा घटनास्थल की बारीकी से जांच कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात किन परिस्थितियों में हुई।

 

फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को अभिरक्षा/गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। मामले में पुलिस द्वारा साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और एफएसएल रिपोर्ट सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल घटना के कारणों और वारदात की पूरी परिस्थितियों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button