जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भाजपा सरकार के मंत्री क्या बोल गए…. कूड़े से सोना बनाने की मशीन लगाने की बात कह डाली…. वीडियो… देखें….

 

मंत्री धर्मपाल सिंह ने दावा किया है कि जल्‍द ही यूपी में कूड़े से सोना बनाया जाएगा। इसके लिए मशीन तैयार हो रही हे। उन्‍होंने कहा कि मेरठ में कूड़े की बहुत समस्‍या है, लेकिन जल्‍द ही यहां कूड़े से सोना बनाया जाएगा। अभी मशीन आने में थोड़ी दिक्‍कत आ रही है। जल्‍द ही मशीन बनकर तैयार हो जाएगी।

आपको बता दें कि धर्मपाल सिंह मेरठ के प्रभारी मंत्री भी हैं। वह मेरठ के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। मीडिया से बातचीत में धर्मपाल सिंह ने कहा कि नगर निगम के अफसरों को कूड़ा निस्‍तारण के बारे में समझाया गया है। लोग अक्‍सर नालों में ही कूड़ा वगैरह फेंक देते हैं। इन चीजों को नाले से निकालकर अलग करने के लिए कहा गया है। इससे नाली भी साफ होगी और कूड़ा अलग हो सकेगा।

मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अफसरों से कहा गया है कि नालों से गीला कूड़ा निकालने के बाद जो किनारे छोड़ दिया जाता है वह दोबारा नालों में पहुंच जाता है। उसे ले जाकर निस्‍तारण कराया जाएगा। मेरठ में कूड़ा से सोना बनाने की योजना है। इसके लिए मशीन तैयार हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button