टूटा बादलों का बांध: 24 घंटे में 89.2 मिमी पानी, बारिश मीटर 5453 मिमी पहुंचा

मंडला, यशभारत। मंडला जिले में मानसून के दौरान लगातार बारिश का दौर जारी है। भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय द्वारा जारी दैनिक वर्षा रिपोर्ट के अनुसार कुल 220.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 1326.2 मिलीमीटर है, जबकि गत वर्ष जिले में कुल 1705.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई थी।
तहसीलों में दर्ज वर्षा के अनुसार मंडला में 21.6 मिमी, नैनपुर में 19.2 मिमी, बिछिया में 21.8 मिमी, निवास में 89.2 मिमी, घुघरी में 17.6 मिमी तथा नारायणगंज में 50.8 मिमी वर्षा हुई। इनमें निवास तहसील में सबसे अधिक 89.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
वहीं, 1 जून 2026 से 22 अगस्त 2026 तक मंडला में 870.9 मिमी, नैनपुर में 829.2 मिमी, बिछिया में 907.5 मिमी, निवास में 896.6 मिमी, घुघरी में 957.8 मिमी तथा नारायणगंज में 991.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। छह तहसीलों में कुल वर्षा 5453.2 मिलीमीटर दर्ज हुई।
रिपोर्ट के अनुसार आज दिनांक तक जिले में सामान्य वर्षा की तुलना में हुई वर्षा का प्रतिशत 68.94 प्रतिशत है। वहीं गत वर्ष की तुलना में इस अवधि में वर्षा में 28.3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।







