जबलपुरभोपालमध्यप्रदेश
सिविल लाइन क्षेत्र में विवाह टूटने और पैसों की मांग के आरोप पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जबलपुर। गोरा बाजार थाना क्षेत्र निवासी फरियादी मुरारी लाल कोरी ने अपनी पुत्री के विवाह से जुड़े मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी के अनुसार, उनकी पुत्री का विवाह तय हुआ था और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में विवाह से संबंधित कार्यक्रम निर्धारित था।
आरोप है कि वर पक्ष की ओर से पैसे और सामान की मांग की गई। फरियादी का कहना है कि मांग पूरी न होने के कारण विवाह तोड़ दिया गया तथा उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया।
इस मामले में आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित पुलिस अधिकारी ने सिविल लाइन और गोरा बाजार थाना प्रभारियों को मामले में तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।







