भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

ज्ञानेश कुमार भोपाल में थे, कांग्रेस को भनक तक नहीं लगी! ज्ञानेश कुमार  राजधानी में रहे, लौटने के बाद जागे कांग्रेस कार्यकर्ता,   फूंका पुतला, मांगा इस्तीफा

ज्ञानेश कुमार भोपाल में थे, कांग्रेस को भनक तक नहीं लगी!

ज्ञानेश कुमार  राजधानी में रहे, लौटने के बाद जागे कांग्रेस कार्यकर्ता,   फूंका पुतला, मांगा इस्तीफा


भोपाल,यश भारत। राजधानी भोपाल में ज्ञानेश कुमार के दौरे को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया। हैरानी की बात यह रही कि ज्ञानेश कुमार दो दिनों तक भोपाल में मौजूद रहे और एक कार्यक्रम में शामिल भी हुए, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का कहना है कि उन्हें उनके भोपाल में होने की जानकारी तक नहीं लग पाई। ज्ञानेश कुमार के भोपाल से रवाना होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर उनका पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की जुबां पर एक ही बात बार-बार सुनाई दी कि उन्हें पता ही नहीं चला कि ज्ञानेश कुमार भोपाल में हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि उन्हें समय रहते उनके भोपाल प्रवास की जानकारी मिल जाती तो वे उनसे मिलकर अपना विरोध दर्ज करा सकते थे। लेकिन जब तक जानकारी मिली, तब तक ज्ञानेश कुमार भोपाल से जा चुके थे। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर नारेबाजी की और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भी इस प्रदर्शन में भागीदारी करते हुए अपना विरोध जताया। दो दिन भोपाल में रहे ज्ञानेश कुमार, लेकिन कांग्रेस को पता ही नहीं चला! यही बात इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button