जबलपुरभोपालमध्यप्रदेश

किन्नर बनकर वसूली कर रहे युवक का असली किन्नरों से विवाद, चाकू लेकर दौड़ा, तालाब में कूदा, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से निकालकर पकड़ा, आदि प्लाजा के सामने मचा हड़कंप …….. देखें वीडियो

जबलपुर,यशभारत। लॉर्डगंज थाना क्षेत्र स्थित विजयनगर के आदि प्लाजा के सामने बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब असली और नकली किन्नरों के बीच वसूली को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि किन्नर का रूप धारण कर एक युवक लोगों से वसूली कर रहा था। असली किन्नरों ने जब उसे पकड़कर विरोध जताया तो युवक ने चाकू निकालकर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद वह मौके से भागकर सड़क किनारे बने तालाब में जा घुसा।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया। असली किन्नरों का आरोप है कि युवक किन्नर बनकर अवैध वसूली कर रहा था। उसे ऐसा करने से रोकने पर उसने चाकू से हमला करने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button