CRIME NEWS JABALPUR, प्रेमिका से दुष्कर्म कर, पति को फोटो भेज तुड़वाई शादी: लग्र मंडप से बेरंग लौटी पीडि़ता, सबूत मिटाने आरोपी बाप-बेटे मांग रहे 50 हजार रुपये
- पुलिस ने दोनों आरोपियों को कटनी से किया गिरफ्तार, जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर के कोतवाली में दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस कर्मियों के भी हाथों से तोते उड़ गए। दरअसल आरोपी युवक ने डिन्डौरी निवासी पेरामेडिकल छात्रा को झांसे में लेकर उसे प्रेम के जाल में फंसाया और फिर उसका एक वर्ष तक दैहिक शोषण करता रहा, इसी बीच युवक ने लग्र मंडप में दूसरी युवती से विवाह भी कर लिया, लेकिन जब पीडि़ता छात्रा की शादी हो रही थी तो उसी समय आरोपी युवक ने उसके होने वाले पति को पूरे फोटो और वीडियो भेज दिए। जिसके बाद उसका विवाह टूट गया। इतना ही नहीं आरोपी युवक और पिता अब सबूत मिटाने के लिए पीडि़ता के पिता से पचास हजार रुपये की डिमांड भी कर रहे थे। जिसके बाद थाने पहुंची पीडि़ता की गुहार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, दोनों को कटनी से दबोच लिया है। दोनों से सख्ती से पूछताछ जारी है।
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीडि़ता 23 वर्ष डिन्डौरी की निवासी है। जो जबलपुर में पैरामेडिकल कॉलेज की फस्र्ट ईयर की छात्रा थी। इसी बीच उसका संंबंध आरोपी युवक से हुआ।
झांसे में लेकर की ज्यादती
आरोपी भी पीडि़ता के गांव का था, जिसने विवाह का झांसा देकर उसके साथ ज्यादती कर दी और बाद में कहीं और विवाह रचा लिया। लेकिन उसके बाद भी वह पीडि़ता से फोन में बातें करता रहा। जब पीडि़ता को इस बात की खबर लगी कि आरोपी युवक का विवाह हो गया है तो उसने बात करना बंद कर दी।
टूट गयी पीडि़ता की शादी
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक यहां भी नहीं रुका और जब पीडि़ता का विवाह हो रहा था, उसी समय आरोपी युवक ने उसके पति से संपर्क कर प्रेम प्रसंग के फोटो और वीडियो उसे भेज दिए। जिसके बाद पीडि़ता का विवाह टूट गया।
बाप ने कहा- दे दो पचास हजार रुपये
जब इस बात की शिकायत पीडि़ता के पिता ने आरोपी के पिता से की तो आरोपी बाप और बेटे का कहना था कि पचास हजार रुपये लगेंगे। यदि रुपये दिए तो बात यहीं खत्म हो जाएगी, अन्यथा तुम्हारी बेटी का कहीं विवाह भी नहीं होने देंगे। जिसके बाद पीडि़ता अपने परिजनों के साथ रोते हुए थाने पहुंची।
आरोपियों को दबोचा
मामला दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी कोतवाली अनिल गुप्ता, एसआई राजरानी कैथवास और स्टॉफ का दल कटनी पहुंचा और आरोपियों को दबोच लिया गया है। जिनसे पूछताछ जारी है।







