जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

फर्जी पते पर रजिस्टर्ड थी उमर नबी की लाल इकोस्पोर्ट, दिल्ली ब्लास्ट पर एक और खुलासा  

डॉ. उमर नबी से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

फर्जी पते पर रजिस्टर्ड थी उमर नबी की लाल इकोस्पोर्ट, दिल्ली ब्लास्ट पर एक और खुलासा  

 

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में बड़ा अपडेट सामने आया है। धमाके के मुख्य आरोपी डॉ. उमर नबी की कार को गलत पते पर रजिस्टर्ड किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Delhi Blast

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। जांच एजेंसियों की जांच के बाद भारत सरकार ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। इस बीच धमाके के मुख्य आरोपी डॉ. उमर नबी से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि उमर नबी की लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार को गलत पते पर रजिस्टर्ड कराया गया था। यह पता उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके का बताया जा रहा है। इस जानकारी के बाद जांच एजेंसियां हरकत में आ गईं और उन्होंने इलाके में छानबीन शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button