यूजीसी के विरोध में चुनाभट्टी चौराहे पर प्रदर्शन यूजीसी रोल बैक संघर्ष समिति ने रावण रूपी पुतला दहन कर जताया विरोध, फैसले वापस लेने की उठाई मांग

यूजीसी के विरोध में चुनाभट्टी चौराहे पर प्रदर्शन
यूजीसी रोल बैक संघर्ष समिति ने रावण रूपी पुतला दहन कर जताया विरोध, फैसले वापस लेने की उठाई मांग
भोपाल यश भारत। यूजीसी के विरोध में राजधानी भोपाल के कोलार रोड स्थित चुनाभट्टी चौराहे पर यूजीसी रोल बैक संघर्ष समिति की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने यूजीसी के विरोध में रावण रूपी पुतले का दहन कर अपने आक्रोश और फैसलों को वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन को लेकर संघर्ष समिति की ओर से पहले ही अपील जारी कर साथियों से शाम 5 बजे चुनाभट्टी चौराहे पर एकत्रित होने का आह्वान किया गया था। समिति ने अधिक से अधिक लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक भागीदारी से एकता और विरोध की ताकत का प्रदर्शन होता है। प्रदर्शन के दौरान समिति ने यूजीसी के फैसलों के प्रति असहमति जताते हुए उन्हें वापस लेने यानी रोल बैक करने की मांग की। रावण रूपी पुतले का दहन कर समिति ने अपने विरोध को प्रतीकात्मक रूप से व्यक्त किया। प्रदर्शन के माध्यम से यूजीसी के फैसलों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए संघर्ष समिति ने मांगों पर कार्रवाई की अपील की।







