सीएम मोहन यादव ने छोड़ा इंदौर का प्रभार, चेतन कश्यप को मिली जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के पास थी जिले की कमान, अब MSME मंत्री संभालेंगे इंदौर के प्रभारी मंत्री का दायित्व

सीएम मोहन यादव ने छोड़ा इंदौर का प्रभार, चेतन कश्यप को मिली जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री के पास थी जिले की कमान, अब MSME मंत्री संभालेंगे इंदौर के प्रभारी मंत्री का दायित्व
भोपाल , यश भारत। मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले का प्रभार छोड़ दिया है। अब सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री चेतन कश्यप को इंदौर जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। इस संबंध में नई जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद जिले की प्रशासनिक और विकास संबंधी गतिविधियों की निगरानी का दायित्व अब मंत्री चेतन कश्यप के पास रहेगा।
गौरतलब है कि इससे पहले इंदौर जिले का प्रभार स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभाल रहे थे। मुख्यमंत्री के पास यह जिम्मेदारी होने के कारण इंदौर प्रदेश के उन जिलों में शामिल था, जहां सीधे मुख्यमंत्री स्तर पर प्रभारी मंत्री का दायित्व था। अब यह जिम्मेदारी चेतन कश्यप को सौंपे जाने से जिले के प्रभारी मंत्री की भूमिका में बदलाव हुआ है।
मंत्री चेतन कश्यप अब इंदौर में विकास कार्यों की समीक्षा, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।







