विदेश

PM Modi : जापान पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

हुआ शानदार स्वागत

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान पहुंच चुके हैं। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के आमंत्रण पर पीएम मोदी यहां 15वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। अपनी जापान यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि जापान यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को नए आयाम देना है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हुए हैं और अब ध्यान आर्थिक, निवेश और नई प्रौद्योगिकियों जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और सेमीकंडक्टर सहयोग पर होगा।

पीएम मोदी के लिए गाया भजन

जापान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पीएम मोदी के आगमन पर जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों में उत्साह का माहौल है। राजस्थानी लोकगीत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने वाली एक जापानी नागरिक ने कहा, “मैं राजस्थानी मधु नाम से जानी जाती हूं। मैंने उनका स्वागत हिंदी में किया और फिर उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं गा सकती हूं। मैंने हां में जवाब दिया और उनके लिए एक भजन गाया…”

‘पीएम मोदी ने नागरिकों और प्रवासी सदस्यों को गौरवान्वित किया’

भारतीय प्रवासी समुदाय के एक महिला सदस्य ने कहा, “मोदी जी आठवीं बार यहां आए हैं और मैं उनसे तीन बार मिल चुकी हूं। मैं उनसे हिरोशिमा में भी मिली था। जब भी वो यहां आते हैं, उनसे मिलने का हमारा उत्साह बढ़ जाता है…उन्होंने प्रवासी समुदाय के सदस्यों को यह दिखाने के लिए एक मंच दिया है कि हम भी राष्ट्रीय विकास में योगदान दे रहे हैं…उन्होंने ना केवल देश को, बल्कि सभी नागरिकों और प्रवासी सदस्यों को गौरवान्वित किया है…”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button