जबलपुरमध्य प्रदेश

कजलिया पर्व पर सड़कों पर उतरा किन्नर समाज, सज-धजकर डांस करते निकले, देखे वीडियो…..

जुलूस देखने लगी भारी भीड़

जबलपुर,यशभारत। कजलिया पर्व पर शहर की सड़कों पर उस समय अनूठा नजारा देखने को मिला, जब किन्नर समाज के सदस्य रंग-बिरंगे परिधानों और आकर्षक श्रृंगार के साथ जुलूस के रूप में निकले। कोई सिर पर कजलैया लेकर चल रहा था तो कोई आकर्षक वेशभूषा में मॉडल की तरह डांस करता नजर आया। सड़कों से गुजरते इस अनोखे जुलूस को देखने के लिए राहगीरों की नजरें भी ठहर गईं।

 

संगीत की धुन और ढोल की ताल पर थिरकते हुए किन्नर समाज के लोग शहरवासियों को आशीर्वाद और दुआएं देते हुए आगे बढ़े। कजलिया पर्व पर किन्नर समाज द्वारा इस तरह जुलूस निकालने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। पर्व के अवसर पर वे सज-धजकर लोगों के बीच पहुंचते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद देते हैं।

किन्नरों की दुआ से मिलती है खुशहाली

समाज में किन्नरों के आशीर्वाद को लेकर लंबे समय से धार्मिक और सामाजिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। मान्यता है कि किन्नरों की दुआ मिलने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। सामाजिक उपेक्षा और चुनौतियों के बावजूद किन्नर समाज के लोग अपनी परंपराओं और पर्वों को उत्साह के साथ मनाते हैं। कजलिया पर्व उनके लिए भी खास अवसर होता है, जब वे भेदभाव की सीमाओं से परे शहरवासियों के बीच पहुंचकर दुआएं देते हैं। इस दौरान उनका अनोखा अंदाज और रंगीन वेशभूषा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button