NH-30 पर रफ्तार का कहर: बारिश में ट्रक के पीछे घुसी बोलेरो, पुलिस और डायल-112 ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

रामपुर , बाघेलान ।सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के बेला चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 के बेला बाइपास पर शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे बारिश के दौरान भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बोलेरो सवार रमेश साकेत पिता रामधनी (46), दशरथ साकेत, नीरज अग्निहोत्री पिता ईश्वरदीन अग्निहोत्री (40), आयुष अग्निहोत्री तथा अंतरिक्ष अग्निहोत्री (18-19 वर्ष) घायल हुए। सभी घायलों को पुलिस और डायल-112 की मदद से संजय गांधी अस्पताल, रीवा पहुंचाया गया।
सूचना मिलते ही बेला चौकी के प्रधान आरक्षक राज बहादुर सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया गया कि बोलेरो में रमेश साकेत का पुत्र भी मौजूद था।
बारिश के बीच हुए इस हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायलों की हालत को लेकर विस्तृत जानकारी अस्पताल से प्राप्त होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।







