फोटो खींचने के नाम पर जेवरों की ठगी दो महिलाएँ छोटी सी लालच में दे बैठीं जिंदगी भर से जमा जेवर

फोटो खींचने के नाम पर जेवरों की ठगी
दो महिलाएँ छोटी सी लालच में दे बैठीं
जिंदगी भर से जमा जेवर
जबलपुर, यशभारत। रांझी थानान्तर्गत रिछाई की दो महिलायें छोटे से स्टील के डिब्बों की लालच में लाखों रू के जेवर लुटा बैठीं।
पुलिस के अनुसार रिछाई निवासी खुशबू पटेल व उसकी एक ननद के पास पिछले कई दिनों से एक महिला पहुँच रही थी। जो जेवर की फोटो खींचने के नाम पर उन्हें ले जाती और फिर बदले में स्टील के डिब्बे दे जाती। जिसे वह कंपनी की स्कीम बताती थी। विश्वास जगाने के बाद उक्त महिला आज इनसे लगभग एक दर्जन सोने व चाँदी के जेवर ले गई और शाम तक नहीं लौटी। तब उन्हें संदेह हुआ।पुलिस के अनुसार महिलाओं के लगभग ढाई-तीन लाख के जेवर ठगे गये है। सीसी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की खोज की जा रही है। इस हेतु कई टीमें बनाकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व आस पास के इलाके में दौड़ाई गई हैं। पुलिस ने ऐसी किसी प्रकार की ठगी से बचने की सलाह दी गई है।






