वीडी शर्मा के इलाके के भाजपा जिलाध्यक्ष की कार में तोड़फोड़, कमल निशान भी तोड़ा

पन्ना, यशभारत। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पन्ना जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के सामने खड़ी उनकी गाड़ी पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर तोड़फोड़ की है। यहां से विष्णुदत शर्मा सांसद हैं। यह घटना 12-13 अक्टूबर 2026 की देर रात की है। बताया जाता है कि अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी (वाहन संख्या: MP 35 ZC 1673) के आगे और पीछे के शीशे बुरी तरह चकनाचूर कर दिए। इसके अलावा, गाड़ी पर लगी नेम प्लेट और भाजपा के चुनाव चिह्न (कमल का फूल/झंडा) को भी तोड़ दिया गया। यह वारदात जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के पन्ना स्थित निवास के ठीक बाहर हुई, जहाँ गाड़ी पार्क की गई थी। 13 अक्टूबर की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही नगर निरीक्षक (कोतवाली पन्ना) रोहित मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश और जांच शुरू कर दी है। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष समूचे देश में हमलावर है। लोगों में वोट चोरी को लेकर आक्रोश है। कहीं यह घटना इसी आक्रोश की परिणिति तो नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








