जबलपुरमध्य प्रदेश

डीजीपी के रिश्तेदार के घर चोरी : घटना के बाद पूरे विभाग में हड़कंप, अनेक लोगों को अभिरक्षा में लिया

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर पुलिस के लिए अब एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। प्रदेश के डीजीपी के रिश्तेदार के घर चोरी हो गई। मामला डीजीपी से सीधे जुड़ा हुआ बताया जा रहा है और वारदात संजीवनी नगर थाना अंतर्गत हुई है। जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी क्षेत्र के नामजद चोरों को तलाश करने में जुटे है। कुछ संदेहियों को हुलिया के आधार पर अभिरक्षा में लिया गया है। इस घटना के बाद पूरे महकमें में हड़कंप की स्थिति है।

 

जानकारी अनुसार संजीवनी नगर क्षेत्र के नब्बे क्वार्टर निवासी बीएचईएल से रिटायर अधिकारी सुनील वर्मा प्रदेश पुलिस महकमे के मुखिया सुधीर सक्सेना के रिश्तेदार हैं। अक्सर जबलपुर में आने पर वह उनके ही घर में रुकते हैं। 9 मई को उन्होंने संजीवनी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि सीओडी कॉलोनी में रहने वाली उनकी भाभी सुमित्रा वर्मा के घर में चोरी होने की सूचना उनकी ओर से दी गई। भाई के निधन के बाद से वे बेटे के पास दिल्ली में रह रही हैं। घर में ताला लगा रहता है। पड़ोसियों से घर में चोरी की सूचना उन्हें मिली थी।

 

घर के सारे कमरे खुले मिले

जानकारी अनुसार चोरी के बाद सुनील वर्मा फ ोन के बाद सीओडी स्थित घर पहुंचे। मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। वह अंदर पहुंचे तो किचन का दरवाजा टूटा मिला। अंदर सारे कमरे खुले थे। अलमारियों में रखे सामान गायब थे। सुनील वर्मा के मुताबिक भाभी के दिल्ली से लौटने पर ही वह गायब सामानों की सूची अलग से दे पाएंगे। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था।

इन्होंने कहा-
मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज कर, दर्जनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है। आरोपी जल्द ही दबोचे जांएगे।

सीएसपी आलोक शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button