इंदौरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मैं भाग्यशाली हूं कि मोहन भागवत ने परिक्रमा कृपा सार पुस्तक का विमोचन किया

उन्होंने कहा कि मां नर्मदा को लेकर पर्यावरण बिगड़ने की कोशिशों को तत्काल प्रभाव से रोकना चाहिए

मैं भाग्यशाली हूं कि मोहन भागवत ने परिक्रमा कृपा सार पुस्तक का विमोचन किया

मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि वे अत्यंत ही भाग्यशाली हैं क्योंकि मां नर्मदा पर लिखी जाने वाली उनकी पुस्तक नर्मदा परिक्रमा कृपा सार का विमोचन 14 सितंबर 2025 को इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सर संघ संचालक, शिखर पुरुष मोहन भागवत के करकमलों से हो रहा है

इंदौर की स्थानीय ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में खचाखच भरी पत्रकार वार्ता में प्रहलाद
सिंह पटेल ने यह स्वीकार किया कि मां नर्मदा के साथ छेड़छाड़ और पर्यावरण को दूषित करने की कोशिश की गई

1757858086 WhatsApp%20Image%202025 09 14%20at%207.19.40%20PM%20(1)

और यह विषय प्रहलाद सिंह पटेल  के लिए हमेशा से बर्दाश्त से बाहर है उन्होंने कहा कि मां नर्मदा केवल मध्य प्रदेश की नहीं पूरे देश की जीवन रेखा है और इससे जुड़ने वाली 108 उद्गम से छोटी-छोटी बारहमासी  नदियां कभी सूखना नहीं चाहिए

उन्होंने बताया कि  14 सितंबर को जब परिक्रमा कृपा  सर का विमोचन होगा उस समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ संचालक मोहन भागवत को 108 उद्गम स्थल के जल भेंट किए गए

उन्होंने कहा कि मां नर्मदा को लेकर पर्यावरण बिगड़ने की कोशिशों को तत्काल प्रभाव से रोकना चाहिए

एक प्रश्न के उत्तर में प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि उन्होंने 30 वर्ष पहले मां नर्मदा की प्रथम परिक्रमा की थी तभी से उनके मन में परिक्रमा कृपा सार पुस्तक
का नर्मदा के महत्व को लेकर लिखे जाने का संकल्प तैयार हुआ था

1757858093 WhatsApp%20Image%202025 09 14%20at%207.19.40%20PM

लेकिन पटेल का कहना है कि मां नर्मदा को बेचना नहीं है इसलिए इसको आकार देने में 30 लगें
पटेल ने किसी संदर्भ में नर्मदा परिक्रमा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने दो बार नर्मदा परिक्रमा की है और इन्हीं अनुभवों को उन्होंने इस पुस्तक में कलमबद्ध किया है

पटेल ने इसे अपना सौभाग्य और मां नर्मदा की कृपा बताया कि उसकी पुस्तक का विमोचन हिंदी दिवस के अवसर पर हों रहा है और उन्होंने कहा की परिक्रमा के दौरान लगभग 72 घंटे की वीडियो क्लिप भी तैयार की है आगे कहा कि पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में वे स्वयं नर्मदा में मिलने वाली 108 पवित्र नदियों के जल से माता अहिल्या बाई होलकर का अभिषेक किया

इसके साथ ही वह मोहन भागवत को भी 108 पवित्र नदियों का जल उपहार में देंगे यह विशेष उपहार उनकी बेटी ने तैयार किया है

पटेल ने अपनी परिक्रमा 1994 और 2007 में की थी और पुस्तक अपनी परिक्रमा के साथ ही लिखी थी कार्यक्रम रविवार दोपहर 3,15 बजे स्थानीय ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया

समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य और अन्य गणमान्य लोग भी शामिल रहे

नर्मदा परिक्रमा पर लिखी जाने वाली यह पहली पुस्तक नर्मदा परिक्रमा वासी प्रहलाद सिंह पटेल प्रकाशित कर  रहे हैं

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button