भोपालमध्य प्रदेश

एमपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 आईपीएस समेत 137 अफसरों के तबादले, फील्ड में तैनात हुए युवा अधिकारी

एमपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 आईपीएस समेत 137 अफसरों के तबादले, फील्ड में तैनात हुए युवा अधिकारी

भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश पुलिस महकमे में रविवार रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला। राज्य शासन के गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए 10 आईपीएस और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों सहित कुल 137 पुलिस अफसरों के स्थानांतरण कर दिए हैं। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक तात्कालिक प्रभाव से नई पदस्थापना पर भेजा गया है।

तबादला सूची में 2023 बैच के 4 और 2024 बैच के 6 युवा आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें मैदानी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रमुख पदस्थापनाएं:

आलोक कुमार वर्मा: देवास से स्थानांतरित कर नगर पुलिस अधीक्षक, रीवा बनाया गया है।
मनीष भारद्वाज: साइबर पुलिस मुख्यालय से एसीपी कोतवाली, नगरीय इंदौर नियुक्त किए गए हैं।
मनोज कुमार: नई पदस्थापना एसीपी एमपी नगर, नगरीय भोपाल के रूप में दी गई है।
वैभव प्रिया: रतलाम से एसडीओपी नेपानगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शुभम सिंह ठाकुर: जबलपुर से स्थानांतरण कर एसडीओपी गाडरवारा बनाए गए हैं।
अमित कुमार: खंडवा से स्थानांतरित कर एसडीओपी सिंगरौली पदस्थ किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button