सड़कों पर घुप्प अंधेरा, घरों में ढाई बजे के बाद आई बिजली

सड़कों पर घुप्प अंधेरा, घरों में ढाई बजे के बाद आई बिजली
भोपाल यशभारत। कल देर रात काफी तेज बारिश से भोपाल में यातायात जहां प्रभावित हुआ वहीं स्ट्रीट लाइट भी बंद हो गई। आलम यह था कि यदि सड़कों पर कारें ना होती तो भोपाल में घुप अंधेरा छा जाता। यह स्थिति लिंक रोड नंबर एक से लेकर कई र हवासी इलाकों में बनी हुई थी। वहीं बिजली सप्लाई के यह हाल थे कि बार बार ट्रिप हो रही थी और लोगों को वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करना पड़ रहा था। यह भोपाल के लिए चिंता का विषय है कि पानी गिरते ही स्ट्रीट लाइट गुल होते ही सड़कों पर अंधेरा हो जाता है, जो बड़ी परेशानी का कारण बन गया। इसके अलावा शहर के विभिन्न हिस्सों में बिजली गुल रही। नौतपा के तीसरा दिन भोपालवासियों के लिए अजीबो गरीब था। यह बात अलग है कि दिन में बिजली गोल होने के बाद जो लोग उमस से राहत पाने के लिए जो लोग एसी में बैठे थे वे खुद को असहज महसूस करने लगे थे। यह सर्वविदित है कि इनवर्टर से सिर्फ पंखा चलता है। इन हालातों में भोपाल में दिन का काम काज प्रभावित था। रात गहरी जैसी होने लगी झमाझम बारिश ने भोपाल में मैसम खुश्क बना दिया। इस बारिश ने विद्युत कंपनी की बारिश पूर्व की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है।

यह प्रतिनिधि जब लिंक रोड से गिरते पानी से अपने गंतव्य पर जा रहा था, तभी स्ट्रीट लाइट बंद होने से घुप्प अंधेरा छा गया। सड़कों पर चल रही वाहनों की लाइट ही बिजली का माध्यम थी, लेकिन गिरते पानी में स्ट्रीट लाइट बंद होने से चालकों को अपने अपने वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जगह- जगह लिंक रोड पर सड़कों पर पानी भरने लगा था। यह हालत तो जब लिंक रोड नंबर एक का है तो पूरे भोपाल की तस्वीर क्या होगी इसका अंदाजा खुद लगा सकते हैं। लगभग हर दिन रखरखाव के लिए गर्मी के मौसम में जगह जगह बिजली कटौती करने करने वाला बिजली महकमा कैसा रखरखाव करता है। उधर, ्राहर के कई इलाकों में रात 9 बजते से लेकर सुबह तक आंख मिचौली का खेल चलता रहा जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यही नहीं लोगों द्वारा लगातार बिजली गुल होने की शिकायतें की जाती रहीं लेकिन बिजली सुधरने का लोगों को घंटो इंतजार करना पड़ा। इसकी वजह से लोगों को जागकर रात काटनी पड़ी। इस दौरान कोलार, होशंगाबाद रोड, जाटखेड़ी, मिसरोद, बागमुगालिया, लहारपुर, ओल्ड सुभाष नगर, नवीन नगर, ऐशबाग, कृष्णा नगर, समेरा, चांदबड़, नारियलखेड़ा, डीआईजी बंगला, बागसेवनिया, आरिफ नगर, अवधपुरी, काजी कैंप, बाजपेयी नगर, रातीबड़, नीलबड़, दाता कॉलोनी, एयरपोर्ट रोड, वल्लभ नगर और बैरागढ़ रोशनपुरा आदि से बिजली गुल होने की लोग ने शिकायतें की हैं। जानकारी के अनुसार तेज हवा के साथ हुई बारिश की वजह से आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर पेड़ जड़ सहित उखड़ गए। जबकि दर्जनों स्थानों पर पेड़ों की बड़ी-बड़ी टहनियां टूटकर गिरी। टहनियां और पेड़ बिजली के तारों पर गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। शहर के ज्यादातर इलाकों में दो से तीन घंटे बिजली गुल रही।







