भोपाल

भोपाल में एसटीएफ की दूसरी बड़ी कार्रवाई – मुबारकपुर से 50 लाख की नशीली कफ सिरप जब्त

भोपाल में एसटीएफ की दूसरी बड़ी कार्रवाई
– मुबारकपुर से 50 लाख की नशीली कफ सिरप जब्त
भोपाल, यश भारत । राजधानी में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए मुबारकपुर एयरपोर्ट रोड क्षेत्र से करीब 50 लाख रुपये मूल्य की नशीली कफ सिरप बरामद की है। इसे शहर में हाल के दिनों की दूसरी बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार एसटीएफ ने 30-31 मई की दरम्यानी रात छापेमारी कर बड़ी मात्रा में ऑफ कफ और ऑनरेक्स ब्रांड की कफ सिरप जब्त की। टीम ने मौके से संबंधित सामग्री भी बरामद की है और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जब्त खेप का संबंध पहले पकड़े गए नेटवर्क से हो सकता है। एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज करने और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। बरामद नशीली दवाओं की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।  इससे पूर्व एसटीएफ ने गांधी नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की नशीली कफ सिरप जब्त की थी। लगातार सामने आ रहे मामलों से संकेत मिल रहे हैं कि राजधानी में कफ सिरप की अवैध तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है, जिस पर शिकंजा कसने के लिए एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इधर, स्थानीय नागरिकों और व्यापारिक संगठनों ने इस तरह के अवैध कारोबार पर चिंता जताते हुए पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button