विदेश

अमेरिका में भीषण ठंड और तूफान का कहर, 8 हजार से अधिक उड़ानें रद्द

पूरे देश पर मंडराया इतिहास का सबसे बड़ा खतरा

डलास, एजेंसी। अमेरिका में आने वाले भीषण मौसमी संकट को देखते हुए सप्ताहांत के दौरान 8,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे देशभर में हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हजारों यात्री फंसे हुए हैं और जनजीवन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हालात की गंभीरता को देखते हुए पूरे देश को आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं तथा राष्ट्रव्यापी अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन के अनुसार, अमेरिका अपने इतिहास की सबसे खतरनाक ठंड और तूफान जैसी स्थिति का सामना करने जा रहा है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि देश के 40 से अधिक राज्यों में हिमयुग जैसी भीषण ठंड पड़ सकती है, जहां तापमान माइनस 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक शक्तिशाली तूफान अमेरिका के बड़े हिस्से की ओर बढ़ रहा है, जो कई दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप, सड़क मार्ग बंद और जनजीवन अस्त-व्यस्त कर सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह तूफान करोड़ों अमेरिकियों के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button