विदेश

इजरायल ने गाजा में किया हवाई हमला,शिविर कैंपों में 5 फिलिस्तीनियों की मौत

हमले के जवाब में की बमबारी

गाज़ा,एजेंसी। इज़राइल ने बुधवार देर रात दक्षिणी गाज़ा में एक हमास मिलिटेंट पर एयरस्ट्राइक करने की पुष्टि की है. यह हमला उसी दिन हुए एक हमले के जवाब में किया गया, जिसमें पांच इज़राइली सैनिक घायल हुए थे. यह कार्रवाई उस नाज़ुक सीज़फायर के लिए एक नया इम्तेहान मानी जा रही है, जो अक्टूबर की शुरुआत से अधिकतर कायम है. हालांकि, इज़राइल और हमास दोनों ही एक-दूसरे पर सीजफयर का उल्लंघन के आरोप लगाते रहे हैं.

इजरायल ने गाजा पट्टी के दक्षिण में खान यूनिस के पश्चिम में कुवैत अस्पताल के पास विस्थापितों के कैंपों पर एयरस्ट्राइक की। गाजा पट्टी के दक्षिण में खान यूनिस के पश्चिम में कुवैत अस्पताल के पास विस्थापितों के लिए बने तंबू पर हवाई हमले से निशाना बनाया। इजरायल ने दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में विस्थापितों के तंबुओं पर बमबारी की। इससे कैंपों में भीषण आग लग गई।

सीमाई रास्ते खोलने की तैयारी

बुधवार को इज़राइल को गाज़ा से एक और व्यक्ति के अवशेष मिले, जिन्हें आखिरी बंधकों में से एक माना जा रहा है. इज़राइल का कहना है कि वह मिस्र के साथ लगी सीमा पर एक क्रॉसिंग को खोलने की तैयारी कर रहा है, जिससे फिलिस्तीनियों को बाहर जाने की इजाजत मिल जाएगी. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि बुधवार को हमास ने सीजफायर तोड़ा था. उनकी सेना के मुताबिक, हमास के लड़ाके एक सुरंग से निकलकर इज़राइली सैनिकों पर हमला करके गए थे.

इज़राइल पहले भी हमास पर युद्धविराम तोड़ने का आरोप लगाकर एयरस्ट्राइक कर चुका है. अक्टूबर के आखिरी हफ़्ते में हुए हमलों में 104 लोगों की मौत हुई थी, जबकि नवंबर के आखिरी सप्ताह में हुए हमलों में 33 लोग मारे गए थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button