जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

प्रयोगिक परीक्षा कल, लेकिन कॉलेज को ही नहीं पता किस विद्यार्थी का कौन-सा प्रेक्टिकल

एक्सटर्नल एग्जामिनर की पैनल तक नहीं मिली 

जबलपुर, यश भारत । जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के नोडल सेंटर में परीक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। कल गुरुवार को विद्यार्थियों की प्रयोगिक परीक्षा होना है, लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले तक कॉलेज प्रशासन के पास ही यह स्पष्ट जानकारी नहीं है कि किस विद्यार्थी का कौन-सा प्रेक्टिकल है। इससे परीक्षा की तैयारी और व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ी स्थिति यह है कि अब तक संबंधित कॉलेजों को External Examiner की पैनल भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसे में परीक्षा से ठीक पहले बाह्य परीक्षकों की नियुक्ति और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर असमंजस बना हुआ है। विद्यार्थियों ने महीनों तैयारी की है और अब परीक्षा के एक दिन पहले ऐसी स्थिति उनके लिए परेशानी का कारण बन रही है।

मामले की जानकारी लेने के लिए यश भारत ने कॉलेज प्रबंधन से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ और न ही बाद में कोई जवाब दिया गया। इंजीनियरिंग कॉलेज के नोडल इंचार्ज अनुराग द्विवेदी से भी कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन भी रिसीव नहीं हुआ। अब सवाल है कि परीक्षा से एक दिन पहले तक प्रेक्टिकल और External Examiner की जानकारी स्पष्ट क्यों नहीं है? परीक्षा की तैयारियों की समय रहते निगरानी क्यों नहीं की गई? क्या आरजीपीवी के संबंधित परीक्षा प्राधिकरण ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी? कॉलेज प्राचार्य ने इस ओर ध्यान क्यों नहीं दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button