मध्य प्रदेशराज्य
आधी रात को घर से लापता हुआ 2 साल का मासूम, 3 घंटे बाद संदिग्ध हालत में मिला शव; इलाके में सनसनी

नरसिंहपुर | नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा स्थित काचरकोना गांव से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 12 बजे महज 2 साल का मासूम बालक अचानक अपने घर से लापता हो गया। बच्चे के गायब होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने फौरन आसपास तलाश शुरू की। करीब 3 घंटे की कड़ी खोजबीन के बाद मासूम का शव घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक निर्मित मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।
शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है और हंसते-खेलते परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश में जुटी है।







