जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ग्रामीण के बाद अब शहर के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक सप्पल का दोबारा हुआ आगमन शुक्रवार से फिर करेंगे रायशुमारी

जबलपुर यश भारत। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए गुरदीप सिंह सप्पल का गुरुवार दोपहर बाद पुनः नगरआगमन हुआ। डुमना विमानतल पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता कदीर सोनी रितेश गुप्ता रितेश गुप्ता बंटी आरिफ बेग सहित अन्य कांग्रेस जनों ने उनका स्वागत किया। श्री सप्पल के साथ पुष्पराज पटेल का भी आगमन हुआ है। केंद्रीय पर्यवेक्षक शुक्रवार से दोबारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उनका पक्ष सुनेंगे। ज्ञात होगी एक बार पूर्व में भी नगर प्रवास पर आ चुके हैं और विधानसभा में कार्यकर्ताओं और नेताओं की उपस्थिति में बैठक हो चुकी हैं। दूसरे चरण में वे मुख्यतः कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के लोगों से मिलकर उनकी राय जानेंगे और उनका ज्यादा फोकस वन टू वन चर्चा पर होगा। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि ग्रामीण काम जिला अध्यक्ष के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए रवि बहादुर सिंह भी बुधवार से दोबारा नगर प्रवास पर हैं और बुधवार को उन्होंने शहपुरा में बेलखेड़ा चरगवां के साथ ही शहपुरा और ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चर्चा की थी। गुरुवार को बरगी विधानसभा में ग्रामीण के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए श्री सिंह की उपस्थिति में बैठक आहूत हुई है। पूर्व में यह बैठक ब्लॉक अध्यक्ष के निधन के कारण स्थगित हो गई थी। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने श्री सप्पल के 27 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत केंद्रीय पर्यवेक्षक गुरदीप सप्पल कल 27 जून 2025 को सर्किट हाउस क्रमांक एक में प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक विधायक पूर्व विधायक विधानसभा प्रत्याशी और लोकसभा प्रत्याशी से मुलाकात करेंगे। 11:00 से 1:00 बजे तक कैंट विधानसभा क्षेत्र बैठक
सभी ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी (छावनी परिषद सहित),मंडलम, सेक्टर एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता (जिनकी पूर्व में मुलाकात नहीं हुई हो) से संवाद का कार्यक्रम है। शाम 4:00 से 7:00 तक पूर्व विधानसभा क्षेत्र मै
सभी ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी,मंडलम, सेक्टर एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता जिनकी पूर्व में मुलाकात नही हुई उनसे संवाद करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button