जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

5000 से अधिक महिलाओं ने साड़ी वॉक कर दिया भारतीय संस्कृति और फिटनेस का संदेश

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

5000 से अधिक महिलाओं ने साड़ी वॉक कर दिया भारतीय संस्कृति और फिटनेस का संदेश

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जबलपुर, यश भारत शहर के भंवरताल गार्डन में ऊर्जा परिवार द्वारा आयोजित भव्य ‘साड़ी वॉक’ का आयोजन रविवार रात बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में 5000 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक परिधान साड़ी पहनकर 2 किलोमीटर लंबा वॉक किया और महिला सशक्तिकरण, कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने ऊर्जा परिवार की सराहना करते हुए कहा, यह आयोजन न केवल भारतीय संस्कृति को सहेजने का प्रयास है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और फिटनेस को बढ़ाने का भी संदेश देता है।
रातभर खुले रहे ब्यूटी पार्लर, व्यापार को मिला बढ़ावा इस आयोजन की खास बात यह रही कि जबलपुर के ब्यूटी पार्लर पूरी रात खुले रहे, जिससे न केवल महिलाओं की तैयारियों में मदद मिली, बल्कि स्थानीय व्यवसायों को भी बढ़ावा मिला। इस पहल को शहर के व्यापारियों ने भी सराहा।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता को लेकर भी जागरूकता फैलाई गई। महापौर ने इस अवसर पर कहा, जबलपुर को स्वच्छता रैंकिंग में और ऊपर लाने के लिए यह जनभागीदारी जरूरी है। इस आयोजन से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया है।

कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार और उपहार दिए गए। आयोजन के दौरान महिलाओं ने एकता, शक्ति और संस्कृति को दर्शाते हुए पूरे उत्साह के साथ वॉक किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button