वकीलों का हुजूम कचहरी से निकला, राम पथ पर पुलिस के साथ हुई धक्का मुक्की*
चंपत राय, अनिल मिश्रा व गोपाल राव पर एफआईआर के लिए वकीलों ने दी तहरीर

अयोध्या। बेरीकिडिंग तोड़कर सैकड़ों की संख्या में वकील आगे बढे, थाना राम जन्मभूमि की ओर जा रहे थे वकील। चंपत राय, अनिल मिश्रा एवं गोपाल राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को दी तहरीर। सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास रुका वकीलों का हुजूम, वकीलों को मिली तहरीर की रिसीविंग। बार अध्यक्ष ने कहा आंदोलन खत्म नहीं हुआ केवल स्थगित किया गया है, अगर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर !
इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि चढ़ावा चोरी मामले में प्रशासन ने आरोपियों के नए घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने ऐसे घरों की पहचान कर ली है, जिनका नक्शा पास नहीं है या जिन्होंने नियम तोड़े। उन आरोपियों के घर रडार पर हैं, जो उन्होंने मंदिर में नौकरी के बाद बनवाए। आरोपी लवकुश मिश्रा का शहादतगंज में बन रहा मकान और अनुकल्प मिश्रा का कौशल पुरी स्थित मकान पर बुलडोजर चल सकता है।







