देश

करने गए थे मार्निंग वॉक, सामने मिल गया अज्ञात शव

अमझर घाटी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव 

जबलपुर यश भारत ।खमरिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत अमझर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। जहां शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को मृत अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना की, मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को अपने कब्जे पर लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि खमरिया के अमझर घाटी के पास बंजारी माता मंदिर से सामने आज सुबह करीब 9 बजे राहगीरी ने सूचना दी की एक व्यक्ति सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा हुआ हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे पर लेटे हुए बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। वहीं मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। व्यक्ति की मृत्यु किन कारणों से हुई है अभी इसका पता नहीं चल पाया है पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Rate this post

Related Articles

Back to top button