अभियंता का वीडियो वायरलः किसान ने रिश्वत भी दी फिर भी नहीं लगा बिजली का मीटर

अयोध्या में एक अवर अभियंता का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो विद्युत उपकेंद्र तारुन का है। बताया जाता है कि क्षेत्र के एक किसान शोभनाथ ने कनेक्शन करने के लिए दो माह से विद्युत केंद्र का चक्कर काटता रहा था। लेकिन बिना सुविधा शुल्क के काम नहीं हो रहा था। वीडियो की दैनिक भास्कर पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो 20 सेकंड का है। जिसमें वह साफ रुपए लेते दिखाई दे रहा है। वीडियो में किसान अवर अभियंता तारुन को कार्यालय में रिश्वत देता है तथा उसकी रसीद मांगी, अवर अभियंता बोलता है कि कि उसी में चढ़ जाएगा। तुम्हारा कनेक्शन 8 से 10 दिन में हो जाएगा। घूस का रुपया देते हुए तथा बात करते हुए किसान ने चुपके से मोबाइल से वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
एसडीओ बीकापुर संदीप यादव ने बताया ष्अभी मैंने वीडियो नहीं देखा है। अगर रिश्वत लिया है तो बहुत गलत किया है। जांच कराई जाएगी। वहीं अवर अभियंता रंजीत पटेल का कहना है कि किसान उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है, कोई घूस नहीं ली गई है। उन्होंने किसान का नाम बताने से इनकार किया।ष्







