भोपाल

भोपाल:  गांजा तस्करी करते तस्कर गिरफ्तार

भोपाल:  गांजा तस्करी करते तस्कर गिरफ्तार
​भोपाल, यशभारत। राजधानी  में हबीबगंज थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 30 हजार रुपये कीमत का गांजा जब्त किया गया है।
​मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक एक्टिवा स्कूटर पर अवैध गांजा लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बीजेपी कार्यालय के सामने दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
​गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गौरव आदित्य सेंगर और अक्षय रुद्र भट्ट के रूप में हुई है। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से कुल 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत बाजार में लगभग 30,000 रुपये है।
​हबीबगंज थाना पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह गांजा कहाँ से लाया गया था और वे इसे शहर में कहाँ सप्लाई करने की योजना बना रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button