ग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

खुशखबरी : कमलाराजा अस्पताल में पीडियाट्रिक आईसीयू शुरू : गंभीर रूप से बीमार बच्चों को मिलेगी अत्याधुनिक इलाज की सुविधा 

ग्वालियर |  गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के कमलाराजा अस्पताल में सर्वसुविधायुक्त अत्याधुनिक 30 बिस्तरीय वातानुकूलित पीडियाट्रिक आईसीयू शुरू हो गया है। पीडियाट्रिक आईसीयू के जीर्णोद्धार का कार्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से किया गया है। गंभीर रूप से बीमार बच्चों का इलाज आईसीयू में होगा। बुधवार को आईसीयू के शुभारंभ के साथ गंभीर रूप से बीमार बच्चों को भर्ती करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

 

जीआर मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ. आर के एस धाकड़, संयुक्त संचालक एवं जेएएच समूह के अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना एवं बाल एवं शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय गौड़ ने फीता काटकर आईसीयू का शुभारंभ किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button