जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया नाबालिग….. कार के ऊपर चढ़कर कर रहा था सुधार कार्य , करंट लगने से मौत

मंडला|   त्यौहार के चलते आज मुख्यालय नारायणगंज में बाजार हाट का माहौल है।  वहीं दूसरी ओर नारायणगंज बस स्टैंड से टिकरिया रोड के बीच गुरु कृपा हार्डवेयर के गोदाम के पास धुलाई के लिए बनीं रैलिंग में शुक्ला ट्रांसपोर्ट की आईसर गाड़ी को चालक द्वारा धुलाई रैलिंग में लगा दिया जिसके बाद युवक अनीस मरावी पिता देवी सिंह लगभग उम्र 17 वर्ष ग्राम टिकरिया द्वारा गाड़ी के केविन के ऊपर चढ़ कर कुछ कार्य कर रहा था तभी हाइटेंशन 11000 वोल्ट के संपर्क में आते ही हाइटेंशन लाईन में जाकर चिपक गया । करंट के कारण युवक की मौके पर मृत्यु हो गई।

 

जेसे ही स्थानीय लोगों ने यह नजारा देखा उन्होंने ने लाइनमैन को सूचना दी जिससे विद्युत विभाग द्वारा लाइन बंद कर दिया गया मौके में टिकरिया पुलिस द्वारा युवक को नीचे उतारा गया और सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र नारायणगंज में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया गया। पोस्टमार्टम होते ही परिजनो को शव को दे दिया गया है। पुलिस के द्वारा आयशर वाहन को अपने गिरफ्त में ले लिया है। नारायणगंज नगर मुख्यालय के बस स्टैंड से टिकरिया जाने वाले मार्ग में लंबी दूरी की हाइटेंशन लाईन है लेकिन लोगों के द्वारा हाइटेंशन लाईन के नीचे घरों का निर्माण कार्य हो गया जिससे खेत अब मकान में तबादील हो गए है ।

 इन्होंने कहा….. 

खेतों में लोगों द्वारा भवन का निर्माण कर लिया गया है जिससे खेत मकान में तब्दील हो गया हैं साथ ही इसके कारण भवन और हाईटेंशन से दूरी कम हो गई है। गुरु कृपा हार्डवेयर के द्वारा धुलाई हेतु रेलिंग बनाई गई थी। जिसके यह धुलाई के लिए रेलिंग और उस पर खड़े वाहन से हाइटेंशन लाईन की दूरी कम होने के कारण यह घटना घटित हुई है।

राहुल सिंह एमपीईबी टिकरिया  

मौके पर हमारे द्वारा आईसर गाड़ी के चारों टायर पंचर मिले और गाड़ी रेलिंग से नीचे थी । हमारे द्वारा बॉडी को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया गया और पोस्टमार्टम के बाद मृत के परिजन को शव दे दिया गया है । आयशर गाड़ी को पुलिस द्वारा अपने गिरफ्त में ले लिया गया और जांच की जा रही है।

गोपाल घोसले थानेदार टिकरि या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button