कटनी

सरकारी कार्यालय को समझा निजी पार्किंग, पदभार संभालते ही डीएसपी ने हटवाए वाहन, कार्यालय परिसर में करवाई सफाई

कटनी, यशभारत। पुराने कोतवाली परिसर स्थित महिला सुरक्षा शाखा के नवागत उप पुलिस अधीक्षक संधीर चौधरी ने प्रभार ग्रहण करते ही परिसर में खड़ी गाडय़िों को हटवाया एवं प्रतिदिन फेंके जाने वाले कचरे को नगर निगम को फोन कर हटवाया, जिससे परिसर अब साफ सुथरा हो गया है। इसके अलावा परिसर में अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों का चालान किया गया। डीएसपी कार्यालय को पार्कि स्थल समझने वालों पर चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई की गई। शासकीय कार्यालयों को अनधिकृत पार्किंग से मुक्त कराने की दिशा में उप पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है, जिससे सरकारी कार्यालयों को निजी पार्किंग स्थल समझने वालों को स्पष्ट संदेश दिया गया है। उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) कार्यालय परिसर में लंबे समय से चार पहिया वाहनों की पार्किंग के कारण बन रही अव्यवस्था पर उप पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए वाहनों को हटवाया। जिन वाहन मालिकों से संपर्क हो सका, उन्हें तत्काल वाहन हटाने के निर्देश दिए गए, जबकि संपर्क नहीं हो पाने वाले वाहन मालिकों के वाहनों के चालान काटकर ऑनलाइन भेजे गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button