वाजपेयी नगर मल्टी में भव्य जागरण: मां काली की आराधना में झूमे श्रद्धालु

वाजपेयी नगर मल्टी में भव्य जागरण: मां काली की आराधना में झूमे श्रद्धालु
भोपाल, यशभारत। राजधानी के वाजपेयी नगर मल्टी के ए-11 ब्लॉक में इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मां काली की सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई है। मल्टी में पिछले 16 वर्षों से नवरात्रि का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जा रहा है, जबकि श्री कालका उत्सव समिति द्वारा इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पिछले 25 वर्षों से लगातार मां काली की प्रतिमा स्थापित की जा रही है।

कल देर रात तक गूंजे भजन, उमड़े श्रद्धालु
शुक्रवार देर रात तक चले भव्य जागरण में महिलाओं और बच्चों ने भजनों की धुनों पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और देर रात तक झूमते रहे। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में देश-प्रदेश के विभिन्न कोनों से पहुंचे समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
.jpeg)
इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा समाज में बेहतरीन कार्य करने वाले विशिष्ट जनों और वरिष्ठ नागरिकों का विशेष सम्मान किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह ने उत्साहवर्धन किया।








