भोपालमध्य प्रदेश

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर जोर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर जोर

प्रदेश पदाधिकारियों को मिला मार्गदर्शन, जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

भोपाल यश भारत। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और सरकार की योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में हेमंत खंडेलवाल , शैलेन्द्र बरूआ, राहुल कोठारी, मनोरंजन मिश्रा तथा पवन पाटीदार सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन रहा । नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को उनका लाभ दिलाना आवश्यक है।

संगठन सशक्त बनाने पर जोर

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और समाज के पिछड़े वर्गों के बीच संवाद को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। जनसेवा के लिए कार्यकर्ता संकल्पित , मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें आगामी गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button