भोपाल

भोपाल: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
​भोपाल। राजधानी के शाहपुरा थाना इलाके में आज सुबह त्रिलंगा कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय एक युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
​मिली जानकारी के अनुसार, त्रिलंगा कॉलोनी निवासी मोनिका (पिता प्रेमबहादूर), उम्र 25 वर्ष, ने बीती देर रात अपने घर में फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह जब युवती के परिवार वालों की नजर उस पर पड़ी, तो उन्होंने मोनिका को फंदे से लटका देखा। इस दुखद घटना के बाद उन्होंने तत्काल शाहपुरा पुलिस को सूचना दी।
​थाना प्रभारी शाहपुरा, लोकेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें आज सुबह करीब 6 बजे इस संबंध में सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लिया गया।
ठाकुर ने बताया कि युवती के कमरे से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब परिवार के सदस्यों और करीबियों के बयान दर्ज कर घटना के वास्तविक कारणों की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button