भोपालमध्य प्रदेश
वल्लभ भवन के सामने रैपिडो बाइक चालकों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर बुलंद की आवाज

वल्लभ भवन के सामने रैपिडो बाइक चालकों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर बुलंद की आवाज
भोपाल, यसभारत। राजधानी भोपाल स्थित राज्य मंत्रालय (वल्लभ भवन) के सामने आज बड़ी संख्या में रैपिडो बाइक चालकों ने एकत्र होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे बाइक चालकों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी वाजिब मांगों को लेकर प्रबंधन और प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। इसी के विरोध में चालकों ने वल्लभ भवन के सामने जुटकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया।







