वोट न्याय अधिकार यात्रा मै कांग्रेस ने दिखाया दम
शहीद स्मारक गोल बाजार से पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया।

वोट न्याय अधिकार यात्रा मै कांग्रेस ने दिखाया दम
जबलपुर यश भारत। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवाहन पर पूरे देश में चलाये जा रहे वोट न्याय अधिकार यात्रा और वोटचोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारीऔर सह संगठन प्रभारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में शहीद स्मारक गोल बाजार से पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया। शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ कांग्रेस का यह पैदल मार्च घंटाघर पहुंचा और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तथा एक ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी वा अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उपस्थित जनों को संबोधित भी किया। कांग्रेस के इस प्रदर्शन में हजारों की तादाद में पुरुष व महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर अंधमुख चौराहे पर उनका कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा पुरजोर स्वागत किया गया तथा वहां से वे एक काफिले के रूप में गोल बाजार पहुंचे जहां वरिष्ठ कांग्रेस जनों की उपस्थिति में पैदल मार्च शुरू हुआ।
इनकी उपस्थिति रही उल्लेखनीय

कांग्रेस के प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक लखन घनघोरिया पूर्व विधायक विनय सक्सेना पूर्व विधायक नित्य निरंजन खमरिया पूर्व मंत्री कौशल्या गोटिया पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव कदीर सोनी आलोक मिश्रा चिंटू चौकसे महिला कांग्रेस की कमलेश यादव नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष राधेश्याम चौबे कांग्रेस सेवादल के सतीश तिवारी रमेश चौधरी राजेश तिवारी मधु चौधरी राजेश पटेल विवेक अवस्थी टीकाराम कोष्टा मनोज नामदेव विजय रजक सचिन रजक आरिफ बेग सहित प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।







