भोपालमध्य प्रदेश

CM मोहन यादव सागर पहुंचे: जन आभार यात्रा के बाद किया विकास कार्यों का लोकार्पण

सागर यशभारत. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दोपहर 02 बजे सागर पहुंचे। उनके स्वागत में यहां डेढ़ किमी लंबी जन आभार यात्रा निकाली गई जिसमें भरी जन सैलाब उमड़ा। करीब 1.5 किमी लंबे यात्रा मार्ग पर उनका जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने यहां आकर स्थानीय पीटीसी ग्राउंड पर विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने करीब 62 करोड़ रु के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 10.94 करोड़ रु के कार्यों का शिलान्यास व भूमिपूजन भी किया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव तय समय से करीब डेढ़ घंटा देरी से सागर पहुंचे। पुलिस लाइन ग्राउंड पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सागर विधायक शैलेंद्र जैन भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सारोठिया विधायक भूपेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी पदाधिकारी ने उनके भव्य अगवानी की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का यहां से जन आभार यात्रा के रूप में भव्य रोड शो शुरू हुआ। यात्रा रथ पर सवार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा विधायक शैलेंद्र जैन ने आम जनता तथा पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। आभार यात्रा का रोड शो विवेकानंद चौराहा, जिला पंचायत चौराहा, चर्च चौराहा, लाल स्कूल, झंडा चौक, काली तिराहा होते हुए एम.एल.बी. तिराहा होकर पीटीसी मैदान पर आयोजित आभार सभा स्थल पर समाप्त हुआ। जन आभार यात्रा के मार्ग में जगह-जगह मुख्यमंत्री डा. यादव का बुंदेली परम्परा और संस्कृति के अनुरूप भव्य स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने पीटीसी ग्राउंड पर आयोजित आभार सभा को संबोधित कर जिले के अनेक विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया। आभार सभा के बाद मुख्यमंत्री डा. यादव कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सागर संभाग की समीक्षा बैठक लेगें। सर्वप्रथम वे आईजी, डीआईजी, कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों के साथ सागर संभाग में कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। डा. मोहन यादव विकास कार्यो के संबंध में संभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। संभागीय समीक्षा बैठक के बाद वे पुलिस लाईन स्थित हैलीपेड से हैलीकॉप्टर द्वारा भोपाल रवाना हो जायेगें।

लोकार्पण एवं भूमिपूजन
आभार सभा में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने सागर जिले के लिए 62.03 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण तथा 10.94 करोड़ के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डा. यादव ने सागर स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित किये गये 26.80 करोड़ के बस टर्मिनल, 13.87 करोड़ के टं्रासपोर्ट नगर एवं मैकेनिक्स कॉम्पलेक्स, 6 करोड़ के 20 चाईल्ड वेलफेयर सेंटर (आंगनवाड़ी) एवं 42 लाख रूपये से 2 जोनल सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर का लोकार्पण भी किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित 1.94 करोड़ के कनेरा गोड से मनक्याई मार्ग लंबाई 2 कि.मी. एवं 3.57 करोड़ के लरेठी से तहरोली अब्दापुर मार्ग लंबाई 3.10 कि.मी. तथा नगर निगम द्वारा निर्मित 1.17 करोड़ के मीट मार्केट का लोकार्पण किया। साथ ही म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के द्वारा निर्मित 8.26 करोड़ के एन.एच से रवारा से बुढ़ना (एमडीआर) मार्ग का लोकार्पण भी किया।

Related Articles

आभार सभा में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा निर्मित किये जाने वाले 10.94 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। इस राशि से अनुसूचित जाति उपयोजना क्षेत्र अंतर्गत 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नरयावली विकासखंड, राहतगढ़ का 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मय 2 एफ, 2 जी. एवं 2 एच टाईप आवास गृहां सहित उन्नयन/निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।

हितलाभ का वितरण
सभा में मुख्यमंत्री डा. यादव शासकीय विभागों की विभिन्न योजनाओं जिनमें उज्जवला, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान कार्ड लाभ प्राप्त हितग्राही, स्वाईल हेल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान एवं टीबी योजना के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किया।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button