भोपाल

एग्जाम के दौरान स्कूल की बिल्डिंग से कूदी छात्रा -गिरने से हाथ-पैर में आई गंभीर चोट, पुलिस मामले की जांच में जुटी

एग्जाम के दौरान स्कूल की बिल्डिंग से कूदी छात्रा
-गिरने से हाथ-पैर में आई गंभीर चोट, पुलिस मामले की जांच में जुटी
भोपाल, यशभारत।
गोविंदपुरा इलाके में स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में आज से शुरू हुए फस्र्ट टर्म एग्जाम के दौरान एक छात्रा स्कूल की बिल्डिंग से कूद गई। जिससे उसके हाथ और पैर में फैक्चर आया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीसीपी जोन-2 संजय अग्रवाल ने बताया कि आज सुबह गोविंदपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि भेल दशहरा मैदान के पास स्थित कार्मेल कॉन्वेंट गल्र्स हायर सेकेंडरी स्कूल की बिल्डिंग के फस्ट फ्लोर से एक छात्रा कूद गई है। घटना के बाद घायल 11 वर्षीय छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि छात्रा कक्षा छटवीं की पढ़ाई कर रही थी और यह उसका दूसरा टर्म था, इससे पहले वह छटवीं कक्षा में फेल हो गई थी। उसके हाथ व पैर में फैक्चर आया है। आज स्कूल में फस्र्ट टर्म एग्जाम शुरू हुए हैं, छात्रा का कम्प्यूट कर पेपर था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच के दौरान स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिले हैं, जिसमें छात्रा फस्र्ट फ्लोर से अन्य बच्चों के बीच में से अचानक कूदती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर ऐसी कौन सी वजह रही, जिसके कारण छात्रा को यह कदम उठाना पड़ा। पुलिस घायल छात्रा, उसके परिजनों और स्कूल स्टाप से भी पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घायल छात्रा की हालत खतरे से बहार बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button