मध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंराज्य

जुआ फड़ पर कार्रवाई के बाद अधेड़ की मौत का मामला : अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस-प्रशासन पर पथराव, दूसरे दिन भी गांव में तनाव

दमोह। हिंडोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम हिनौता-हलगज में शिव सिंह लोधी की मौत के बाद जारी विवाद शुक्रवार को उस समय फिर गंभीर हो गया, जब मृतक का शव गांव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अमले पर पथराव कर दिया गया। घटना में एसडीएम और थाना प्रभारी के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है।

Screenshot 20260925 210945.WhatsApp

बताया गया कि जुआ फड़ पर पुलिस कार्रवाई के बाद शिव सिंह लोधी की मौत को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ था। शव गांव पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इसी दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विवाद की स्थिति बनी और पथराव शुरू हो गया।

Screenshot 20260925 210932.WhatsApp

मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति सामान्य कराने का प्रयास किया।

एसपी ने बताया- कुछ सेकंड में खत्म हुआ प्रदर्शन

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान महिलाओं की ओर से कीचड़ और मुरम फेंकी गई। उनके अनुसार प्रदर्शन कुछ ही सेकंड में समाप्त हो गया और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

अधिकारियों के अनुसार अंतिम संस्कार संपन्न होने के बाद गांव में हालात सामान्य हैं। पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

मृतक की मौत और उसके बाद पुलिस पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के सभी पहलुओं की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button