मध्य प्रदेशराज्य
खड़े ट्रक से टकराई रफ्तार की “चीत्कार” : युवक की मौके पर मौत, क्षेत्र में हड़कंप

सतना। सतना-चित्रकूट हाईवे पर रफ्तार का एक और खूनी खेल देखने को मिला। मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत अमिलिया मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 24 वर्षीय बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि मझगवां थाना क्षेत्र का सतना-चित्रकूट मार्ग पर बाइक की अत्यधिक रफ्तार और अचानक संतुलन बिगड़ना के दौरान दर्दनाक हादसा घटित हो गया।
जिसके चलते सड़क किनारे खड़े ट्रक से सीधी भिड़ंत में युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
घटना की सूचना मिलते ही मझगवां थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






