
दबंगों ने मां-बेटी को मारपीट कर किया घायल
गोण्डा ,यश भारत। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर गांव के पंडित हाता निवासी रासज कुमारी ने बताया कि गांव के एक युवक की बेटी के घर से कहीं चली गई थी। जिससे नाराज हो कर रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे उक्त युवक अपने परिवार के दो लोगों के साथ उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी मधु को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में मां-बेटी दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। जाते समय हमलावर जान से मारने की धमकी भी देते गए।प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।







