Delhiउतरप्रदेश

बाराबंकी में शिक्षामित्र सम्मान समारोह, मानदेय बढ़कर 18 हजार, मंत्री सतीश शर्मा ने बांटे चेक*

*बाराबंकी:, यश भारत।

बाराबंकी में शिक्षामित्र सम्मान समारोह, मानदेय बढ़कर 18 हजार, मंत्री सतीश शर्मा ने बांटे चेक*

*बाराबंकी:, यश भारत।महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के निर्देश पर मंगलवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में शिक्षामित्रों का भव्य सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद सतीश चंद्र शर्मा ने शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय 10 हजार से 18 हजार रुपये के प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया।

मंत्री शर्मा ने कहा कि मानदेय वृद्धि शिक्षामित्रों के सम्मान की दिशा में अहम कदम है। यह मंजिल नहीं, पड़ाव है। सरकार आगे भी हित में कार्य करेगी। एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षामित्र समाज व राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने पूर्व सीएम कल्याण सिंह के शिक्षा सुधारों का जिक्र किया। एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने सरकार के प्रयासों को सराहा। विधायक दिनेश रावत ने कहा कि संगठनों की मांग पर सरकार ने सराहनीय निर्णय लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह ‘भुल्लन’ वर्मा ने सीएम का आभार जताया।

कार्यक्रम में गोरखपुर से मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। सीएम ने शिक्षामित्रों के योगदान को सराहा। डीएम ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षामित्र समाज निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत, सीडीओ अन्ना सुदन, जॉइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल, बीएसए नवीन कुमार पाठक समेत कई अधिकारी व बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button