उतरप्रदेशदेश

सीतापुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पैर में गोली लगने से घायल

सीतापुर। जनपद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सकरन क्षेत्र में एसओजी और थाना सकरन पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशिक पुत्र मोबीन, निवासी ग्राम जठरा थाना खमरिया, जनपद खीरी (हाल पता ग्राम रुदपुर, थाना खीरी) के रूप में हुई है। वह थाना सकरन में दर्ज मु0अ0सं0 200/2026, धारा 309(4) बीएनएस के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के मुताबिक ओड़ा-झाड़ रसूलपुर रोड के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षा और गिरफ्तारी के उद्देश्य से की गई जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

बरामदगी में घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा पीली धातु का एक कान का कुंडल बरामद किया गया है।
पूरी कार्रवाई एसओजी और थाना सकरन पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button