जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

फैंस के सिर पर चढ़ा Saiyaara फीवर, थिएटर में दुनिया भूल रोमांस में चूर हुआ कपल

फैंस के सिर पर चढ़ा Saiyaara फीवर, थिएटर में दुनिया भूल रोमांस में चूर हुआ कपल

 

 ‘सैयारा’ का जादू फैंस पर चल चुका है। एक बार फिर थिएटर में प्यार जिंदा हो गया है और एक वायरल वीडियो में ये साफ दिखाई दे रहा है। ये फिल्म देखने के बाद एक कपल को थिएटर में रोमांटिक डांस करते हुए देखा जा सकता है।

 

Saiyaara

: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ना सिर्फ कमाई के मामले में रिकॉर्ड बना रही है, बल्कि कपल्स के बीच प्यार भी जगा रही है। ये फिल्म इतनी रोमांटिक है कि फैंस भी अपनी फीलिंग्स पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींचा हुआ है। ‘सैयारा’ देखने वालों की थिएटर के बाहर लम्बी लाइनें देखने को मिल रही हैं। इसी बीच अब थिएटर के अंदर का भी नजारा सामने आया है। अब सोशल मीडिया पर ‘सैयारा’ देखने आए कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

थिएटर में रोमांस में डूबे फैंस

मोहित सूरी की फिल्म का जादू एक बार फिर फैंस के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। ‘सैयारा’ को देखकर लोगों के बीच वही क्रेज नजर आ रहा है, जो ‘आशिकी 2’ की रिलीज के दौरान दिखाई दिया था। जब श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘आशिकी 2’ रिलीज हुई थी, तो फैंस फिल्म के कुछ आइकोनिक सीन दोहराते हुए नजर आ रहे थे। वहीं, अब अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म देखकर भी फैंस दुनिया की फिक्र भूलकर रोमांस में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।

‘सैयारा’ देखने के बाद फैंस ने थिएटर में किया रोमांस

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिखाई दे रहा है कि थिएटर में ‘सैयारा’ खत्म होने के बाद एक कपल स्क्रीन के सामने डांस करता हुआ नजर आ रहा है। जहां सभी लोग एग्जिट गेट से बाहर जा रहे हैं, वहीं एक जोड़े को रोमांस में खोए हुए देखा जा सकता है। ये दोनों अपनी दुनिया में इतना खो गए हैं कि इन्हें इस बात का भी होश नहीं है कि कोई इन्हें देख रहा है, या फिर इनका वीडियो बना रहा है। लड़का अपनी पार्टनर को रोमांटिक अंदाज में उठाकर उसे गोल-गोल घूमा रहा है। दोनों का रोमांस देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे मूवी का इन दोनों पर कुछ ज्यादा ही असर हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button