बैंक कर्मचारियों का देशव्यापी आंदोलन तेज, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान 5 दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह लागू करने समेत कई मांगों को लेकर यूएफवीयू का आंदोलन

- बैंक कर्मचारियों का देशव्यापी आंदोलन तेज, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान
5 दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह लागू करने समेत कई मांगों को लेकर यूएफवीयू का आंदोलन
यश भारत भोपाल। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने बैंक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन के आह्वान पर 11 सितंबर 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आयोजन किया गया है। संगठन ने अपनी प्रमुख मांगों में तत्काल 5 दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने, सरकार की ओर से एकतरफा लागू किए गए एलपीए स्कीम को वापस लेने तथा पीएलए योजना में बदलाव यूनियनों के साथ द्विपक्षीय बातचीत के माध्यम से करने की मांग की है।
28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल
यूएफवीयू ने घोषणा की है कि मांगों के समाधान के लिए 28 29 और 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी यदि मांगों का समाधान नहीं होता है तो संगठन ने 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। बीएफओवी ने बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लंबित और शेष मुद्दों के शीघ्र समाधान की भी मांग की है। यूनियनों का कहना है कि कर्मचारियों के अधिकारों और सामूहिक सौदेबाजी की प्रक्रिया को कमजोर नहीं किया जाना चाहिए।
एकजुटता बनाए रखने का आह्वान
बैंक यूनियनों ने अपने आंदोलन के जरिए कर्मचारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया है। संगठन का संदेश है कि एकता को विभाजित नहीं किया जा सकता और कर्मचारियों के अधिकारों से इनकार नहीं किया जा सकता। यूऑफवीयू से जुड़े एआईबीईए एआईबीओसी एनसीबीई एआईबीओए, बीईएफआई एएनवीईएफ और आईएनबीओसी सहित विभिन्न बैंक कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन का समर्थन किया है। यूनियनों ने स्पष्ट किया है कि मांगों पर समाधान के लिए सामूहिक सौदेबाजी और द्विपक्षीय संवाद की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।







